Tuesday, October 20th, 2026

मंत्री चौबे का बड़ा बयान, दिल्ली हिंसा केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित

रायपुर
देश की राजधानी नई दिल्ली में कल कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन हिंसात्मक होने पर अब सियाशी बयानबाजी भी गरमाने लगा है। राज्य के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे लेकिन कुछ भाजपा समर्थित लोगों ने भीड़ में घूसकर माहौल को बिगाड़ दिया और आरोप किसानों पर मड़ दिया। घटना पूरी तरह केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित रहा है।

मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि दिल्ली की घटना में साफ तौर पर केंद्र सरकार का हाथ है, लाल किले में सामान्य दिनों में भी कोई व्यक्ति नहीं घुस सकता है और यह काफी सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। हमेशा वहां सुरक्षा की चाक चौबंध व्यवस्था होती है। ऐसे में बीजेपी सांसद का पीए झंडा लेकर लाल किला की प्राचीर पर चढ?ा इस ओर इशारा करता है कि इस पूरी घटना में केंद्र सरकार का हाथ है।

 

Source : Agency

पाठको की राय